द फॉलोअप टीम, विशाखापट्टनम:
विशाखापट्टनम से एक अजीब मामला प्रकाश में आया है। एक नाबालिग ने सिर्फ इसलिए फांसी लगा ली क्योंकि उसे उसका मनपसंद कुत्ता नहीं मिला। 16 साल के षणमुख वामसी के परिजनों ने उसे कुत्ता खरीदकर देने से मना कर दिया था। षणमुख ने ऑनलाइन एक कुत्ता देखा था। जिसकी कीमत 30 हजार रुपये थी। उसे वह कुत्ता बहुत पसंद आया और उसने उस कुत्ते को लेने की जिद्द मचा दी। परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए तो इस बात से नाराज लड़के ने सीलिंग फैन में फांसी से लटक कर आत्महत्या कर ली।
कुछ समय बाद लेने की हुई बात
षणमुख की मां ने कहा था कि अगर वह कुछ वक्त रुकता है तो वह उसे कुत्ता दिला देंगी। इसपर भी षण्मुख तैयार नहीं हुआ। षणमुख नाराज हो गया। सोमवार को षण्मुख की मां जरूरी घरेलू सामान खरीदने बाजार गई उस वक़्त लड़का अकेले घर पर था। उसी वक़्त षण्मुख ने इस घटना को अंजाम दिया। मां ने जब बेटे को फंदे से झूलता देखा तो वह बेसुध हो गईं। पुलिस ने षणमुख वामसी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।