द फॉलोअप टीम, मुंबई:
मुंबई में एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने ऐसी हरकत की है कि जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी। 26 वर्षीय सिरफिरा आशिक एक लड़की को परेशान किया करता था। उसने उसका नंबर पोर्न साइट पर अपलोड कर दिया और उसे सेक्स टॉयज भेजने लगा। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक ने लड़की को प्रपोज किया था। जब लड़की ने उसे मना कर दिया तो वो उसे परेशान करने लगा। युवक इसी बात का बदला उससे लेने लगा। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे यौन संबंध बनाने के लिए लोगों के फोन आ रहे हैं और कोई अज्ञात व्यक्ति उसे सेक्स टॉयज कुरियर कर रहा है।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा युवक को
मलाड पुलिस ने जब ममाले की छानबीन शुरू की तो पिछले हफ्ते आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने छात्रा के फोन नंबर को पोर्न साइट पर अपलोड करने और सेक्स टॉयज ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए इस्तेमाल किए गए आईपी एड्रेस को ट्रैक किया। आरोपी तक पुलिस पहुंच गयी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को आईटी एक्ट (IT Act) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है। आरोपी इतना शातिर था कि वह सेक्स टॉयज की डिलीवरी कैश ऑन डिलीवरी कराता था लेकिन हर बार पीड़िता मना कर देती थी। एक बार उसने खोलकर देखा तो उसमें सेक्स टॉय था।