logo

IIT खड़गपुर : जेईई एडवांस 2021 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया स्थगित, जानिए क्या है नई तारीख

IIT खड़गपुर : जेईई एडवांस 2021 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया स्थगित, जानिए क्या है नई तारीख

 द फॉलोअप टीम, रांची: 

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर ने ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस 2021 (JEE Advanced 2021) परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया स्थगित कर दी है । पहले 11 सितंबर से शुरू होने वाली रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब 13 सितंबर 2021 से शुरू होगी। यह निर्णय जेईई मेंस परीक्षा परिणाम में देरी के चलते लिया गया है। उम्मीदवार, जेईई एडवांस से संबंधित नोटिफिकेशन आधिकारिक साइट ( jeeadv.ac.in) पर चेक कर सकते हैं।

आवेदन औऱ शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि
शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर तक है और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 20 सितंबर, 2021 तक है। वहीं संस्थान की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि, “जेईई (मुख्य) 2021 के परिणामों में देरी के कारण, पहले की घोषित तिथि जेईई (एडवांस ) 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन स्थगित कर दिया गया है। जेईई (एडवांस) 2021 के लिए नया  रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम इस प्रकार है : 

रजिस्ट्रेशन की प्रारंभिक तिथि: 13 सितंबर, 2021 (दोपहर), 
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 19 सितंबर, 2021, 
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 20 सितंबर , 2021 

जेईई मेंस परीक्षा परिणाम के अपडेट पर बनाये रखें नजर 
ऐसे में, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि जेईई मेंस परीक्षा परिणाम के लिए लेटेस्ट अपडेट चेक करते रहें। वहीं जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है और 2.5 लाख टॉप रैंकिंग में आते हैं, वे जेईई एडवांस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।  एडमिट कार्ड 25 सितंबर को उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा और 3 अक्टूबर 2021 तक उपलब्ध रहेगा।