logo

इमाम ने नहीं कटवाई दाढ़ी तो पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का कर दिया केस 

इमाम ने नहीं कटवाई दाढ़ी तो पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का कर दिया केस 

द फॉलोअप टीम, अलीगढ़ः

अलीगढ़ (Aligarh) में एक ऐसा मामला सामने आया है। एक मस्जिद के इमाम की पत्नी उन पर दाढ़ी कटवाने का दबाव बना रही है। जब उन्होंने दाढ़ी कटवाने से मना कर दिया तो पत्नी ने इमाम को दहेज उत्पीड़न मामले में  फंसा दिया। इमाम ने पुलिस से शिकायत की उनका पत्नी से कोई और विवाद नहीं है, बल्कि सिर्फ बात दाढ़ी कटावाने को लेकर जिद है। 

घटना अलीगढ़ थाना अकराबाद क्षेत्र की है।  इमाम ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही पत्नी दाढ़ी कटाने की जिद कर रही है। जिससे उसने मना कर दिया तो पत्नी ने पति व परिवार के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित जलालुद्दीन के मुताबिक उनका निकाह वीना 1 साल पूर्व हुआ था। वीना को पति की दाढ़ी रखना शुरु से ही पसंद नहीं था। बार-बार दाढ़ी कटाने की जिद करती थी।

झूठा मुकदमा दर्ज 
पत्नी को इमाम ने धार्मिक काम का वास्ता देकर समझाने का प्रयास किया तो फिर भी नहीं मानी और आरोप है कि षड्यंत्र के तहत थाना छर्रा में इमाम और उसके परिवार के खिलाफ तीन तलाक दहेज एक्ट और परिवार के लोगों पर छेड़छाड़ का संगीन धाराओं का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। 

मानसिक उत्पीड़न कर रही है 
इमाम का कहना है कि पत्नी मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रही है और उसके इस कार्य से धार्मिक मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। इमाम मदद के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एसएसपी से मुलाकात न होने की वजह से इमाम को मायूस होकर लौटना पड़ा।