logo

दूसरे पति के साथ रहकर पहले से ऐंठती रही पैसे, बेबस धर्मेंद्र थाने पंहुचकर लगा रहा गुहार

दूसरे पति के साथ रहकर पहले से ऐंठती रही पैसे, बेबस धर्मेंद्र थाने पंहुचकर लगा रहा गुहार

द फॉलोअप टीम, भोपालः 
मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव इलाके से एक अजीब दुविधा वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक पति अपने ही पत्नी को वापस पाने के लिए पुलिस के सामने गुहार लगा रहा है। वह थानेदार से सिर्फ यही कहे जा रहा है कि मैडम मुझे मेरी पत्नी वापस दिला दीजिये। दरअसल धर्मेंद्र जाटव ने नामक व्यक्ति ने  बताया कि 4 साल पहले उसकी शादी राखी नाम की लड़की से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही वह अलग हो गयी थी, लेकिन उसने तलाक नहीं लिया थी और इस दौरान वह चार साल तक उससे खाने खर्चे के लिए पैसें लेती रही थी। 


 

फिर कर ली दूसरी शादी 
फिर धर्मेंद्र को एक दिन अचानक ही मालूम हुआ कि उसकी पत्नी ने बिना तलाक लिए ही दूसरी शादी कर ली है और वह उस शख्स के बच्चे की मां भी बनने वाली है। धर्मेंद्र यह सुन फौरन थाने गया और डीएसपी से गुहार लगाने लगा, मैडम मेरी पत्नी मुझे वापस दिला दो। डीएसपी ने जब पूरे मामले की जानकारी ली तो हैरान रह गई। पुलिस ने राखी और उसके दूसरे पति को थाने बुलाया, जहां राखी ने धर्मेंद्र के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। उसने कहा कि धर्मेंद्र उसे पसंद नहीं है। वह अपने दूसरे पति के साथ ही रहेगी। 


दोनों ने कोर्ट में भी शादी कर ली है
राखी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दूसरे पति के साथ मंदिर और कोर्ट दोनों जगह शादी की है। वहीं धर्मेंद्र का कहना है कि जब तलाक हुआ ही नहीं तो दूसरी शादी कैसे हो सकती है। मामले में डीएसपी पूनम थाना ने विधि सम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया है।