बिहार
पश्चिमी चंपारण में सगे मौसा ने अपनी ही साली की बेटी को हवस का शिकार बनाया। पीड़ता सरकारी टीचर है। पीड़िता ने बताया कि मौसा ने इस दौरान कई अश्लील तस्वीरें खिंची साथ ही वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश किया। घटना नरकटियागंज नगर इलाके की है।

मौसी के मायके जाने के बाद उठाया फायदा
दरअसल यह घटना दो महीने पहले की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के मौसा, जिसका नाम बृजेश कुमार गुप्ता है, उसको गिरफ्तार कर ली है। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि वह अपनी मौसी के घर पर रहती थी। वहीं किसी स्कूल में पढ़ाती थी, लेकिन होली में मौसी के मायके जाने के बाद मौसा ने उसके साथ अश्लील हरकत करना शुरु कर दिया।

चुपके से वीडियो बनाया
विरोध जताने पर उसने पीड़िता को कुछ अश्लील तस्वीरें और वीडियो जो उसने चुपके से लिए थे, इसके एवज में ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। हालांकि घटना के बाद पीड़िता मौसी का घर छोड़कर दूसरे जगह शिफ्ट हो गई है। फिलहाल वह मानसिक उत्पीड़न से गुजर रही है।