logo

बीजेपी नेता अभिषेक सिंह ने दिव्यांग को दिया 1 महीने का राशन, वीडियो पोस्ट कर मांगी थी मदद

7706news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद: 

धनबाद के भागाबांध में एक दिव्यांग ने लॉकडाउन के बीच मदद की गुहार लगाई। शख्स ने सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर मदद मांगी। बताया कि वो परिवार को एकमात्र कमाऊ सदस्य है। रोजाना काम करके परिवार का भरण पोषण करता है। लॉकडाउन की वजह से जीविकोपार्जन के सभी रास्ते बंद हो गये। मदद की जरूरत है। 

शख्स ने वीडियो पोस्ट कर मांगी थी सहायता
सोशल मीडिया में डाला गया ये वीडियो पोस्ट बीजेपी युवा मोर्चा के नेता अभिषेक सिंह तक पहुंचा। उनकी टीम ने दिव्यांग शख्स से संपर्क स्थापित किया। बीजेपी नेता अभिषेक सिंह खुद उस परिवार तक पहुंचे और एक महीने का राशन दिया। अभिषेक सिंह ने कहा कि परिवार को भविष्य में भी किसी मदद की जरूरत पड़ी तो सहायता की जाएगी। 

लोगों तक मदद पहुंचा रही अभिषेक की टीम
बीजेपी नेता अभिषेक सिंह ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा केयर्स के जरिए हमारी टीम रोजाना लोगों की मदद कर रहे हैं। जरूरतमंद लोगों को बेड और आईसीयू सहित जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। वैक्सीनेशन में भी लोगों की सहायता की जा रही है। आइसोलेशन में इलाज करा रहे व्यक्ति तक टिफिन सर्विस और सूखा राशन पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महामारी से मिलकर लड़ना होगा।