logo

नाबालिग लड़की ने अमेजॉन डिलीवरी ब्वॉय के बैग से चुराया मोबाइल

5242news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद: 
धनबाद में सोमवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल एक नाबालिग लड़की ने अमेज़न डिलीवरी ब्वॉय अमित कुमार के बैग से मोबाइल चुरा लिया। जिसे लेकर धनबाद स्थित श्यामा अपार्टमेंट से लेकर धनबाद सदर थाना तक हलचल मचा रहा। धनबाद स्थित श्यामा अपार्टमेंट में चौथे तल्ले पर अमेजॉन के डिलीवरी ब्वॉय अमित कुमार डिलीवरी के लिए गया। जानकारी के अनुसार गार्ड के कहने पर डिलीवरी बॉय ने सामान से भरा बैग नीचे रख दिया था। तभी एक लड़की बैग के पास आई और बैग से मोबाइल का डब्बा निकाल लिया। इस चोरी के बारे में अपार्टमेंट की एक महिला ने देखा और डिलीवरी ब्वॉय को बताया।

लड़की के खिलाफ लिखित शिकायत 
घटना की जानकारी मिलते ही अपार्टमेंट के लोग जुट गए। पूछताछ के दौरान लड़की मानने को तैयार नहीं थी की उसने कुछ चुराया है। उसका कहना था उसने कुछ नहीं लिया। इस दौरान डिलीवरी ब्वॉय ने 100 नंबर पर डायल कर दिया। तब पुलिस की पेट्रोलिंग जीप वहां पहुंची और उस लड़की से मोबाइल जब्त किया। प्राथमिक पूछताछ के बाद लड़की को थाने ले आई। इधर डिलीवरी ब्वॉय के द्वारा थाने में लड़की के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की गयी।