logo

दहेज के लिए नई दुल्हन को बीच रास्ते गाड़ी से उतारा, कहा- जाओ! 2 लाख और बाइक लेकर आओ

दहेज के लिए नई दुल्हन को बीच रास्ते गाड़ी से उतारा, कहा- जाओ! 2 लाख और बाइक लेकर आओ
द फॉलोअप टीम, गाजीपुर:
गाजीपुर के चक अहमद गांव (गोंडी) से दहेज के लिए दुल्हन को बीच रास्ते मे छोड़कर भागने का मामला सामने आया है। यह शादी लव मैरिज हुई थी। दरअसल 20 वर्षीय रीता का पिछले एक साल से स्वजातीय 23 वर्षीय सुनील कुमार से प्रेम-प्रसंग था। इसी बीच दोनों को तीन दिन पहले ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस पर दोनों गांवों के प्रधानों व ग्रामीणों के पंचायत के बाद परिवारों की सहमति से पंचों की मौजूदगी में शिव मंदिर में शादी सम्पन्न हुआ। दोनों पक्षों ने खान-पान के बाद लड़की की विदाई हुई ।

बीच रास्ते दुल्हन को गाड़ी से उतारा
विदाई वाली गाड़ी कुछ दूर ही गई थी कि अचानक गाड़ी रोक दुल्हन को रास्ते में उतार दिया गया। यह कहा गया कि जब तक दो लाख रुपये नगर व बाइक लेकर नही आओगी तब तक  विदाई नहीं होगी। लड़की किसी तरह वहां से अपने पिता के घर आई और पूरी बात बताई। लड़की के पिता ने स्थानीय थाना में लड़के वालों पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रेम विवाह में की ऐसी शर्मनाक हरकत
लड़के वालों की इस हरकत कहीं से भी सही नहीं लग रही। पहले प्रेम की, फिर परिजनों की सहमति से शादी रचाई गयी। विदाई का कहकर दुल्हन को सिर्फ दहेज के बीच रास्ते में गाड़ी से उतार देना एक शर्मनाक हरकत है। हमारे देश मे दहेज को एक अभिशाप माना जाता है और यह कानूनन अपराध भी है। इसके बाद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे। ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी।