logo

फेरों से पहले दूल्हन के लिबास में परीक्षा देने पहुंची युवती, वीडियो वायरल

फेरों से पहले दूल्हन के लिबास में परीक्षा देने पहुंची युवती, वीडियो वायरल

द फॉलोअप टीम, अहमदाबाद: 

आपने कई तरह की शादियां देखी होंगी। आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताएंगे जिसमें लड़की शादी के जोड़े में परीक्षा देती नजर आई। इसका वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल है। लोग काफी पंसद भी कर रहे हैं। जब यह लड़की शादी के बीच परीक्षा देने पहुंची तो यूनिवर्सिटी के लोगों के साथ-साथ बाहर के लोगों की भीड़ लग गई। वीडियो इंटरनेट यूजर्स को भी हैरान कर रहा है। बता दें कि इस लड़की का नाम शिवांगी है। यह गुजरात की रहने वाली है। 

शिवांगी बैचलर आॉफ सोशल वर्क की छात्रा हैं
खबरों के अनुसार राजकोट की शिवांगी बरथरिया दुल्हन की लिबास में सजी-धजी 5वें सेमेस्टर की परीक्षा देने पहुंची थी। बैचलर्स इन सोशल वर्क कर रही शिवांगी अपने मंगेतर और परिवार वालों के साथ शांति निकेतन कॉलेज पहुंची। वहां जिसने भी दुल्हन की लिबास में परीक्षा देने आई शिवानी को देखा, कौतूहल से भर गया। 

शिवांगी ने फैमिली और मंगेतर को शुक्रिया कहा
शिवांगी ने इस बारे में कहा कि जब मेरी शादी तय हुई तो परीक्षा की तारीख घोषित नहीं हुई थी। अचानक परीक्षा की तारीख घोषित हो गई। दिन दिन शादी थी उसी दिन परीक्षा की तिथि पड़ती थी। मुझे तो पहले समझ नहीं आया कि क्या करूं। मैं परेशान थी। आखिरकार मैने तय किया कि पहले परीक्षा दूंगी और फिर शादी भी करूंगी। मेरे इस फैसले में मेरे परिवार वालों और मंगेतर ने पूरा साथ दिया। मैं इन शुक्र-गुजार हूं। लोग शिवांगी की सराहना कर रहे हैं।