द फॉलोअप टीम, भोपाल:
ग्वालियर में एक सौतेली मां पर बेटे को जहर देने का आरोप है। महिला ने 10 साल के बेटे को खाने में जहर दे दिया। जब बच्चे की हालत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर इलाज होने के बाद बच्चे की मौत हो गयी। पहले तो मां ने अपना राज छुपाने के लिए कई तरह के बहाने बनाये उसने कहा कि बच्चे ने खुद ही जहरीला पदार्थ खा लिया, फिर कुछ ही घंटों में वह अपने बयान से पलटी और कहा बच्चे को सांप ने डंसा है। महिला के बार बार बयान पलटने से पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की । पुलिस की सख्ती के आगे महिला टूट गयी और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने जहर की पुड़िया भी बरामद कर ली। बच्चे का नाम नितिन मिर्धा है।

बीमा क्लेम में मिले थे बच्चे को लाखों रुपए
पुलिस ने बताया कि बच्चे के नाम पर 18 लाख की FD थी। यह रुपए बच्चे को उसकी मां सीमा की मौत के बाद बीमा क्लेम में मिले थे। चार साल पहले सड़क हादसे में बच्चे की मां की मौत हो गई थी। सौतेली मां की नजर नितिन के इन रुपयों पर थी। 23 सितंबर को खाना खाने के बाद अचानक नितिन की तबीयत बिगड़ गई थी। वह बार-बार उल्टी कर रहा था। उसे गंभीर हालत में बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 24 सितंबर को उसकी मौत हो गई।

दो साल पहले हुई थी शादी
नीतिनि के पिता से उसके सौतेली मां की शादी दो साल पहले हुई है। डॉक्टर का कहना था कि नितिन को बहुत हार्ड पावर का जहर दिया गया है। तभी पुलिस को सौतेली मां जूली पर शक हो गया। राजू ने पुलिस को बताया कि जूली FD के रुपयों से कुछ रुपए मांग रही थी, लेकिन उसने मना कर दिया था। इसी बात का गुस्सा जुली के अंदर था। इस मामले में पुलिस ने पति राजू की तहरीर पर बेटे नितिन की हत्या के मामले में जूली के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है