logo

पुण्यकर्म : भक्तों ने गो माता के लिए खुलकर किया दान, कहा- मकर सक्रांति पर तुलादान सबसे बड़ा दान

172d70ab-8765-4fd8-b08f-b56a162f5961.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
रांची गौशाला हरमू रोड में आज गो भक्तों ने गायों को कुट्टी, चोकर, दाना, मकई दर्रा, गुड खिलाया। गौशाला की ओर से तुलादान की व्यवस्था मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर की गई थी। इसलिए काफी संख्या में गो भक्त गौशाला पहुंचे। अपने वजन के बराबर गो माता के लिए गो आहार के रूप में चोकर,गुड़,कुट्टी,मकई दर्रा, सरसो की खल्ली आदि दान किया। लोगों ने दान की राशि भी दान की।


 

सुकुरहुटू गोशाला में तुलादान 
कई लोगो ने अपने जन्मदिवस ,शादी की सालगिरह पर भी गो माता के आहार के लिए दान स्वरुप राशि उपलब्ध कराई। कांके स्थित सुकुरहुटू गोशाला में भी तुलादान की व्यवस्था रखी गई थी। वहां भी गौ माता के लिए मीठा दलिया बनाया गया था कई भक्तों ने मीठा दलिया भी गो माता को खिलाया । भक्तों ने अपने बच्चों  संग तुलादान कराया 20 से भी ज्यादा लोगो ने तुलादान के द्वारा गो माता को आहार उपलब्ध कराया। 


 

तुला दान का विशेष महत्व 
सुकरहुटू गोशाला में 2 दुधारू गाय भी पूजन कर दान दिया गया। प्रमोद सारस्वत ने  मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर गो माता के लिए किये गए गोशाला को दान के लिए रांची के सभी गौ भक्तों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर तुलादान सबसे बड़ा दान है। इस सेवा में बसंत गौत्तम, भानुप्रकाश जालान, प्रदीप राजगाड़िया, प्रमोद सारस्वत ने अपना योगदान दिया।