logo

अजब-गजब लव! लोन की रकम नहीं चुका पाई महिला तो बेटी को लेकर भाग गया रिकवरी एजेंट

14599news.jpg

द फॉलोअप टीम, हजारीबाग: 

बिहार से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। मामला बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ का है। यहां लोन की उगाही के लिए लगातार एक महिला के घर आने वाला युवक उसकी बेटी को लेकर फरार हो गया। युवक रिकवरी एजेंट है। वो फुलवारी शरीफ में किराये के कमरे में रहता था और रिकवरी एजेंट का काम करता था। मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने लड़की की मां को लोन दिलवाया था जो महिला चुका नहीं पा रही थी। 

हजारीबाग से लड़की को लेकर भागा युवक
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक हजारीबाग से एक लड़की को लेकर भाग गया है। पुलिस ने काफी छानबीन के बाद लड़का और लड़की को पकड़ा। उनसे पूछताछ हुई तो मामले का खुलासा हुआ। युवक का नाम अमर कुमार सिंह है। अमर ने पुलिस को बताया कि वो एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। वो यहां बतौर रिकवरी एजेंट काम करता था। उसने कंपनी से हजारीबाग की रहने वाली एक महिला को लोन दिलवाया था। 

लोन का भुगतान नहीं कर पा रही थी महिला
मिली जानकारी के मुताबिक महिला लोन का भुगतान नहीं कर पा रही थी। वसूली के लिए युवक अक्सर उसके घर आता-जाता था। इसी दौरान उसकी बातचीत महिला की बेटी से होने लगी। धीरे-धीरे दोनों प्यार करने लगे। युवती का नाम ऋतु है। उसने बताया कि मां लोन नहीं चुका पा रही थी। युवक बार-बार उसके घर आता था। मां ने युवक को घर आने से मना किया तो उसने बातचीत के लिए फोन नंबर ले लिया और वहीं हमारी बात होने लगी। 

मोबाइल में बातचीत करते हुए हो गया था प्यार
युवती ने बताया कि उनके बीच मोबाइल पर काफी बात होती थी। युवक ने एक दिन मेरे सामने शादी का प्रस्ताव रखा। उसने मुझसे भाग चलने को कहा औऱ हजारीबाग से पटना ले आया। युवती का आरोप है कि पटना पहुंचने के बाद युवक शादी की बात से मुकर गया। इधऱ पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर समझाने का प्रयास कर रही है।