द फॉलोअप टीम, डेस्कः
कई बार लोग इस कदर लालच में पड़ जाते हैं कि वह अपनी जान तक की परवाह नहीं करते। उनकी हरकतें जानकर आपकी भी आंखें खुली की खुली रह जाती हैं, कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है। ऐसा ही एक खतरनाक काम किया है हंगरी में एक शख्स ने खुद ट्रेन के नीचे आकर अपने दोनों पैर कटवा लिए। ऐसा उसने इसलिए किया ताकि उसे इंश्योरेंस के 24 करोड़ रुपये मिल जाएं।
नहीं मिल पाया पैसा
इस मामले में लोकल कोर्ट सुनवाई हुई है। इस घटना को शख्स ने साल 2014 में अंजाम दिया था। Sandor Cs, जानबूझकर ट्रेन के सामने लेट गए थे। जिससे उनके दोनों पैर काटने पड़े थे। बाद में वह व्हीलचेयर पर ही थे और वो प्रोस्थेटिक्स लेग्स का इस्तेमाल करने लगे। लेकिन उसकी इस हरकत पर अधिकारियों को शक हो गया। यह शक इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने 14 हाई रिस्क लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी ले रखी थी। Sandor Cs ने दलील दी कि उन्हें फाइनेंशियल एडवाइस मिली थी कि इंश्योरेंस पॉलिसी बचत खाते से ज्यादा फायदेमंद होते हैं, इसलिए उन्होंने यह पॉलिसीज लेने का फैसला किया था।

उल्टा भरना पड़ा जुर्माना
हादसे के कुछ समय बाद Sandor की पत्नी ने पैसे निकलवाने गयी थी। कंपनियों ने पैसे देने से इंकार कर दिया। बीमा कंपनियों का दावा है कि उन्होंने खुद को जानबूझकर खुद को चोट पहुंचाई है ताकि वो सारा पैसा ले सकें। कोर्ट ने भी उन्हें दोषी पाया और उनको जेल की सजा सुनाई। साथ ही 4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।