logo

पत्नी से परेशान युवक जाना चाहता है जेल, कहा- मेरी घरेलू जिंदगी नर्क जैसी 

14213news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क : 
कहते हैं शादी के लड्डू जो खाए वह भी पछताए, जो ना खाए वह भी पछताए। तो खाकर ही पछताना भला। लेकिन कभी-कभी आपको यह शादी का लड्डू मंहगा पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ है इटली के Guidonia Montecelio में एक शख्स के साथ। यह शख्स अपनी शादी से इतना तंग आ गया है, कि वह अब जेल में रहना चाहता है। इस व्यक्ति ने घर में रहने से ही मना कर दिया। वह कहता है कि मुझे जेल में डाल दो।

पूरी बात बताते हैं

euronews के मुताबिक, एक शख्स ने पुलिस से गुजारिश की है कि पुलिस उसे जेल में डाल दे। बंदा मूल रूप से अल्बानिया का रहने वाला है। उसकी उम्र 30 साल है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी उसे काफी तकलीफ दे रही है। पत्नी के साथ घर में रहना काफ़ी तकलीफदेह है। दरअसल पहले ड्रग से जुड़े अपराध को लेकर उसे कई महीने हाउस अरेस्ट में रखा गया था। बंदे ने पुलिस से कहा कि उसकी घरेलू जिंदगी नर्क हो चुकी है। वह इसे अब और नही झेल सकता और जेल जाना चाहता है। घर से बाहर निकलने की वजह से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल न्यायिक अधिकारियों ने शख्स को जेल में डाल दिया है।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर लोगों ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि है कि घर में ये जनाब अपने हिस्से के काम को पूरा नहीं कर पाता होगा, इसलिए छुट्टी चाह रहा है। लेकिन कई युजर्स बंदे के साथ हमदर्दी भी जता रहे हैं। वैसे आपका क्या कहना है इसको लेकर? कमेंट बॉक्स में लिखें।