logo

अंतिम संस्कार को लेकर श्मशान घाट में बवाल, पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला

8020news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर: 
शहर के जुगसलाई थाना क्षेत्र (Jugsalai police station area) अंतर्गत खरकई नदी किनारे स्थित पार्वती घाट में अंत्येष्टि को लेकर बवाल हो गया। आरोप है कि शव की अंत्येंष्टि करने आये परिजनों ने श्मशान घाट के कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की। कर्मियों के साथ बदसलूकी भी की गयी। हंगामे की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। 

क्या है पूरा माजरा 
मामले के संबंध में श्मशान घाट के मैनेजर विनोद तिवारी ने बताया कि श्मशान घाट में सामान्य शव को क्रमवार जलाया जा रहा है। इस घाट में कोरोना संक्रमितों का शव नहीं जलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 9 नंबर का शव जल रहा था। इसी बीच 13 नंबर शव के साथ आये लोगों ने कर्मचारियों पर जल्दी शव जलाने का दबाव बनाया। जब कर्मचारियों ने मना किया तो उनके साथ धक्का-मुक्की कर बदसलूकी करने लगे। उन्होंने बताया कि हर दिन 40 से 50 शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।  इस घटना के बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।