द फॉलोअप टीम, मालदाः
मालदा जिले एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां किन्नरों ने एक नवजात को सिर्फ इसलिए बंधक बना लिया था क्योंकि उन्हें उनकी मुंह मांगी रकम नही मिली थी। किन्नरों ने कथित रूप से करीब तीन घंटे तक बच्चो को मां से दूर रखा। जिससे भूख से तड़पकर बच्चे की मौत हो गई। घटना मानिकचक थाने के बंगालग्राम की है। गुरुवार सुबह यह अमानवीय घटना घटी है। बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों ने किन्नर को पकड़ लिया और थाने को सूचना दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों में किन्नरों के खिलाफ बेहद आक्रोश है।

1200 रुपये मांगे थे
जानकारी के अनुसार मम्पी मांजी नामक महिला ने 29 अक्टूबर को जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। गुरुवार सुबह स्थानीय किन्नर उनके घर बधाई देने और खुशी में रकम मांगने आया। किन्नरों ने 1200 रुपये मांगें, लेकिन गरीब परिवार इतना भुगतान करने में सक्षम नही था। आरोप है कि किन्नर ने मां के हाथ से बच्ची को छीन लिया। उसने उसे तीन घंटे पास रखा। घंटों बच्ची के सामने ढोल बजाता रहा और अश्लील नृत्य करता रहा। बच्ची भूख से तड़प रही थी, लेकिन किन्नर बच्ची को वापस नही किया । आखिरकार नवजात शिशु की मौत भूख से हो गई।
किन्नर मनमानी करते हैं
ग्रामीण किन्नर को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे है। पुलिस ने घटना की जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रामवासियों का आरोप है कि किन्नर इसी तरह की मनमानी करते हैं और बच्चे के जन्म के बाद मनमाना पैसे मांगते हैं।