द फॉलोअप टीम, मुरादाबाद:
दंगल का अखाड़ा एक पहलवान के लिए मौत अखाड़ा बन गया। आखाड़े मे पहलवानों के बीच उठा-पटक होती है, अब चूंकि दोनों प्रतिद्वंदी होते हैं तो दोनों ही कोशिश करते हैं कि सामने वाले को हरा दें। लेकिन मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के गांव फरीदनगर में एक ऐसा मैच हुआ जिसमें एक पहलवान की गर्दन टूटी और उनकी मौत हो गयी। दांव-पेच में पहलवान की गर्दन ऐसी फंसी की वह टूट गयी ।अजीब बात यह है कि प्रतिद्वंदी पहलवान मदद ने करने के बजाय उसकी गर्दन को दो-तीन बार हिलाकर देखा और पीछे हट गया शायद उसे भी यह अंदाजा नहीं रहा होगा कि पहलवान की मौत हो जाएगी। तब तक लोग ताली बजाते रहे।

वीडियो वायरल हुआ तो मालूम हुई घटना
पहलवान की मौत के बाद गांव में पंचायत हुई। 60 हजार रुपये में मामला रफा-दफा करा दिया गया। छह दिन तक यह घटना राज ही रही। लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ तो पूरी दुनिया ने मौत को देखा। इधर, पुलिस अभी भी घटना की जानकारी से इन्कार कर रही है। दरअसल दंगल का आयोजन दो सितंबर को हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक यह दंगल बिना अनुमति के लगाया गया। दंगल में उत्तराखंड के काशीपुर का पहलवान महेश कुमार भी आए थे। वहीँ फरीदनगर के पहलवान साजिद अंसारी से महेश का कुश्ती से मुकाबला हुआ। आरोप है कि साजिद ने महेश की उठाकर पटका तो महेश की गर्दन टूट गई। लोग साजिद के लिए तालियां बजा रहे थे। थोड़ी देर तड़पने के बाद महेश ने अखाड़े में ही दम तोड़ दिया।

पुलिस तक को खबर नहीं दी गयी
आयोजकों ने महेश को जब उठाया तो उसकी गर्दन लटक गई। यह देख सभी के होश उड़ गए। कोई उसे अस्पताल तक नहीं लेकर गया। पुलिस को भी किसी ने जानकारी नहीं दी। वीडियो वायरल होने पर लोगों को घटना की सच्चाई का पता लगा। एसपी ने बताया कि पुलिस को किसी ने पहलवान की मौत की जानकारी नहीं दी है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो भी हमने नहीं देखा। शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।