logo

14 साल की उम्र में जबरदस्ती लड़कियों को बनाया जा रहा मां, बेबी फर्मिंग का धंधा ले रहा खतरनाक रूप 

16887news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क:

नाइजीरिया में एक खौफनाक काम हो रहा है। जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जायेंगे। यहां बच्चा पैदा करने वाली फैक्ट्रियां चलाई जा रही हैं। ‘बेबी फार्मिंग’ के नाम से यह खतरनाक धंधा चल रहा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि यहां कम उम्र की अफ्रीकी और दूसरे देश की लड़कियों को जबरदस्ती प्रेग्नेंट किया जाता है। लड़कियों को मजबूर करके उनसे बच्चे पैदा करवाए जा रहे हैं।  सबसे हैरानी की बात ये है कि 14 साल की लड़कियों को भी मां बना दिया जा रहा है।

निसंतान कपल्स के लिए ये बिजनेस

जानकारी के मुताबिक निसंतान कपल्स के लिए ये बिजनेस शुरू किया गया था। यहां लड़कियों को मां बनाकर बच्चे ऐसे कपल्स को बेच दिया जाता है जिनके पास उनके खुद के बच्चे नहीं होते हैं। इसके लिए कपल्स बड़ी रकम ली जाती है। गरीब और लाचार महिलाएं और लड़कियां पैसों की लालच में इस घिनौने धंधे में शामिल हो जाती हैं। कई को जबरदस्ती मानव तस्करी के जरिए खरीदकर यहां लाया जाता है। और फिर उन्हें सरोगेट मदर बनने पर मजबूर किया जाता है।

 

कई देशों में चल रहा यह धंधा

यह बिजनेस सिर्फ नाइजीरिया में ही नहीं बल्कि इंडोनेशिया, यूक्रेन समेत कई और देशों में भी चल रहा है। बेबी फार्मिंग जैसा व्यापार अस्पतालों और अनाथालायों जैसी जगहों पर चोरी-छुपे किया जाता है। नाइजीरिया में यह व्यापार बेहद खतरनाक हो चुका है।  गार्डियन वेबसाइट की साल 2011 की एक रिपोर्ट के अनुसार एक छापे में सुरक्षाकर्मियों ने 32 प्रेग्नेंट महिलाओं को रिहा किया था जिन्हें जबरन बंधक बनाकर यहां लाया गया था। लड़कियों की उम्र 14 से 17 साल होती है और वो अपनी मर्जी से अबॉर्शन भी नहीं करा सकतीं, क्योंकि देश का कानून उन्हें इसकी इजाजत नहीं देता है।