logo

मोदी सरकार की जिद और अहंकार ने ली 700 किसानों की जान: फुरकान अंसारी

15149news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

पूर्व सांसद और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता फुरकान अंसारी ने रांची स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। फुरकान अंसारी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हमारे अन्नदाताओं को देशद्रोही, खालिस्तानी और पाकिस्तानी कहकर अपमानित किया। 

...तो नहीं जाती 700 किसानों की जान
पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जीत और अहंकार में 700 किसानों को तड़पा-तड़पा कर मार दिया। उन्होंने कहा कि हमारा हिंदुस्तान कृषि प्रधान देश है। किसान भाई हमारे अन्नदाता हैं। देश के पीएम की जिद और अंहकार की वजह से 700 बेगुनाह किसानों की जान चली गई। हजारों की संख्या में किसान बीते 1 वर्ष से भीषण गर्मी, सर्दी और बरसात झेल रहे हैं। सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी। 

किसानों को बदनाम करने का प्रयास किया! 
फुरकान अंसारी ने कहा कि इनके घमंड और तानाशाही के कारण हमारे किसान भाई आज मारे गए। भाजपा ने हमारे किसान भाइयों पर देशद्रोही, खालिस्तानी, पाकिस्तानी होने जैसे गंदे-गंदे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने का हर प्रयास किया। लेकिन हमारे किसान अपने हक़ के लिए डटे रहे। उन्होंने हिंसा का जवाब अहिंसा से दिया और उनकी जीत हुई।

मोदी सरकार ने किसानों के सामने टेके घुटने! 
फुरकान अंसारी ने ये भी कहा कि अहंकारी और तानाशाह मोदी सरकार को अपने घुटने टेकने पड़े। ये सिर्फ किसानों की जीत नही बल्कि पूरे देश कि जीत है। कांग्रेस पार्टी हमे सत्य और अहिंसा के साथ खड़ी है। न्याय के लिए सदैव आंदोलन करती है। कांग्रेस पार्टी हमारे अन्नदाताओं के साथ हमेशा खड़ी है और उनके हक के लिए आवाज़ बुलंद करती रहेगी।