logo

रोजगार के नाम पर 500 महिलाओं से पांच-पांच हजार रुपये की ठगी, लगाई न्याय की गुहार

14644news.jpg

द फॉलोअप टीम, खूंटी:

रोजगार के नाम पर महिलाओं को ठगना जैसे आम होता जा रहा है। खूंटी के तोरपा प्रखंड के विभिन्न गांव की लगभग 500 महिलाओं से रोजगार देने के नाम पर ठगा गया है। महिलाओं के मुताबिक उनसे हजारों रुपए ठग लिए गये है । एक संस्था द्वारा सिलाई कढ़ाई के काम में फिल्ड अफसर बनाने का प्रलोभन देकर इन महिलाओं से 5000 रुपये मांगे गये थे। 

महिलाओं का तैयार उत्पाद बाहर भेजने का प्रलोभन 
महिलाओं ने बताया कि उक्त संस्थान का अध्यक्ष बताकर एक व्यक्ति ने पैसे लिए है। संस्थान द्वारा तोरपा सहारा टोली में सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण केंद्र खोला गया था। इसके अलावा डोड़मां और उयूर गुड़िया गांव में भी केंद्र बनाया गया था। महिलाओं को बताया गया कि उनके द्वारा तैयार किये गये उत्पाद को बाहर भेजा जाएगा। इसके एवज में 7 हजार प्रतिमाह देने की बात कही गई थी।

महिलाएं तोरपा थाना भी पहुंची 
महिलाओं को मॉनिटरिंग के लिए फिल्ड ऑफिसर नियुक्त करने की भी बात कही गई थी जिन्हें हम 15,000 ऊपर देनी की बात कही गई थी। ठगी करने वाले ने ने महिलाओं को कहा था कि इच्छुक महिलाओं को सिक्योरिटी के रुप में 5000 देने होंगे। उसके प्रलोभन मैं आकर महिलाओं ने रुपए दे दिए। शनिवार को इसकी शिकायत लेकर कुछ महिलाएं तोरपा थाना भी पहुंची थी।