logo

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: कोरोना की तीसरी लहर से पहले चावल-गेहूं के साथ दाल और तेल को भी शामिल करना जरूरी

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: कोरोना की तीसरी लहर से पहले चावल-गेहूं के साथ दाल और तेल को भी शामिल करना जरूरी
द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (world food safety day) का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा, मानव स्वास्थ्य, आर्थिक समृद्धि, कृषि, बाजार पहुंच, पर्यटन और सतत विकास में योगदान करने, खाद्य जनित जोखिमों को रोकने, पता लगाने और प्रबंधित करने में मदद करने के लिए ध्यान आकर्षित करना और कार्रवाई को प्रेरित करना है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) संयुक्त रूप से सदस्य राज्यों और अन्य संबंधित संगठनों के सहयोग से विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के पालन की सुविधा प्रदान करते हैं। बता दें कि इस वर्ष 2021 की थीम “स्वस्थ कल के लिए आज का सुरक्षित भोजन’ है।

80 करोड़ गरीबों को मिलेगा मुफ्त राशन 
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80 करोड़ गरीबों को दीपावली तक मुफ्त राशन देने का ऐलान किया है। मगर, अभी भी जरूरतमंदों को राशन नहीं मिल रहा। वर्ष 2011 के सर्वे के आधार पर केंद्र ने राज्य व जिला का कोटा निर्धारित किया है। वहीं, 10 सालों में लाखों परिवार बढ़ गए। मतलब झारखंड में अभी भी 16 लाख लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ा जाना बाकी है। 

कोरोना की तीसरी लहर में बच्चे होंगे प्रभावित 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है, जिसमें बच्चों को अधिक प्रभावित होने की बात कही जा रही है। बच्चों के लिए आईसीयू (ICU) बेड बढ़ाने की तैयारी चल रही है। लेकिन, इससे काम नहीं चलेगा। गरीब बच्चों को जब अनाज नहीं मिलेगा तो थर्ड वेब में बच्चों को प्रभावित होने से रोकना बड़ी चुनौती होगी। दूसरी ओर, आंगनबाड़ी में रूटीन चेकअप की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके साथ ही बताया गया की पीडीएस (PDS) में चावल-गेहूं के साथ दाल और तेल को भी एड करना चाहिए जिसे बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पोषण मिल सके। साथ ही अनाज की मात्रा भी बढ़ानी चाहिए।

राज्य की खाद्य सुरक्षा योजना दुरुस्त नहीं 
बताया जा रहा है कि केंद्र की ओर से मिले कोटा और बढ़ती आबादी को देखते हुए झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना(Jharkhand State Food Security Scheme) शुरू की है। इसमें करीब 3.50 लाख परिवारों को अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना से राहत तो मिली है मगर, इससे आवश्यकता पूरी नहीं है। वही बताया जा रहा है कि राशन कार्ड बनाने के लिए 3.50 लाख आवेदन पेंडिंग हैं। ऐसे में आने वाले वक़्त में इतनी बड़ी आबादी की खाद्य आपूर्ति कैसे होगी यह तो वक़्त ही बताएगा।