logo

कोरोना महामारी के खिलाफ गेमचेंजर साबित होगा नेजल वैक्सीन! शुरू हो चुका है इसका ट्रायल

कोरोना महामारी के खिलाफ गेमचेंजर साबित होगा नेजल वैक्सीन! शुरू हो चुका है इसका ट्रायल
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

हैदराबाद स्थित फार्मा कंपनी भारत बायोटेक ने नेजल वैक्सीन बनाई है। वैक्सीन के पहले चरण के ट्रायल की मजूरी अप्रैल में ही दी जा चुकी है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की विशेषज्ञ समिति ने वैक्सीन के ट्रायल की मंजूरी दी है। तीन चरणों में अभी तक 175 वॉलेंटियर्स पर इंट्रानेजल वैक्सीन का ट्रायल किया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये ट्रांसमिशन चेन तोड़ने में काफी प्रभावी साबित होगा। 

नेजल वैक्सीन से नाक को मिलेगी सुरक्षा
भारत बायोटेक के एमडी कृष्णा एल्ला ने बताया कि इंजेक्टेबल टीका केवल निचले फेफड़ों की रक्षा करता है। इंजेक्शन वाला वैक्सीन ऊपरी फेफड़ा और नाक की उतनी सुरक्षा नहीं करता। उन्होंने इसे इस तरह से समझाया। कोरोना के अधिकांश मामलों में पाया गया कि कोरोना म्योकास के जरिए शरीर में प्रवेश करता है। म्यूकोसल मेमब्रेन में मौजूद कोशिकाओं और अणुओं को संक्रमित करता है। नेजल वैक्सीन इसी संक्रमण को रोकेगा। सांस के जरिए होने वाले इंफेक्शन को रोकेगा। 

गेमचेंजर साबित हो सकता है नेजल वैक्सीन
इस बीच नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि नेजल वैक्सीन सांसों के जरिए फैलने वाले संक्रमण को रोकेगा। यदि नेजल वैक्सीन का प्रयोग कामयाब रहा तो ये कोरोना के खिलाफ लड़ाई में गेमचेंजर साबित होगा। डॉ. पाल ने कहा कि नेजल वैक्सीन लगवाना आसान भी है। 

नेजल वैक्सीन लगवाना भी होगा आसान
नेजल वैक्सीन के कई सारे फायदे और भी हैं। इसे इंजेक्शन से लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नाक के अंदरूनी हिस्सों में इम्यून तैयार होगा। सांसों के जरिए संक्रमण नहीं फैलेगा। इंजेक्शन नहीं लगेगी इसलिए हेल्थ वर्कर्स पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। नेजल वैक्सीन का उत्पादन भी अधिक मात्रा में किया जा सकेगा। नेजल वैक्सीन के जरिए म्यूकोसल मेमब्रेन में मौजूद वायरस को निशाना बनाया जाता है। इसमें सांसों के जरिए फैलने वाले वायरस को निशाना बनाया जाता है।