logo

भारत हर तरह की आतंकी चुनौतियों से निपटने में सक्षम: सीडीएस जनरल बिपिन रावत

भारत हर तरह की आतंकी चुनौतियों से निपटने में सक्षम: सीडीएस जनरल बिपिन रावत

-अगर अफगानिस्तान के तालिबानियों की सक्रियता भारत के खिलाफ दिखी, तो उससे वैसे ही निपटा जाएगा

-अफगानिस्तान को लेकर भारत की नई नीति, ई-वीजा किया अनिवार्य

द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
दिल्ली में बुधवार को ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) के एक आयोजन में भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने कहा कि भारत हर तरह की आतंकी चुनौतियों से निपटने में सक्षम है। अगर अगर अफगानिस्तान के तालिबानियों की सक्रियताभारत के खिलाफ दिखी, तो उससे वैसे ही निपटा जाएगा जैसा कि हम अपने देश में आतंकवाद से निपटते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक सीडीएस बिपिन रावत ने कहा है कि हमें अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे का पूर्वानुमान था। लेकिन सब कुछ इतना जल्दीि हुआ कि चौंकाने वाला जरूर है। हम लोग ये अनुमान लगा रहे थे कि ये कुछ महीने बाद होगा। 

 

 

भारत ने किया ई-वीजा अनिवार्य 

इधर, अफगानिस्तान में जब से तालिबान का कब्ज़ा हुआ है सारी दुनिया अफगानिस्तान को ले कर चिंतित है। भारत ने भी अपना फैसला कर लिया है। अभी अफगानिस्तान में जो मौजूदा हालत हैं ,इसी को देखते हुए भारत ने अफगानिस्तान से आने वाले लोगो को ई-वीसा अनिवार्य कर दिया है।  इसका साफ मतलब है कि अब अफगानिस्तान का कोई भी नागरिक बिना ई-वीजा के भारत नहीं आ सकता। सरकार ने कहा कि ई-आपातकालीन एक्स-विविध वीजा की शुरुआत ने आवेदन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया है, इस प्रकार भारत आने वाले सभी अफगान नागरिकों के लिए ई-वीजा अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया है। ये फैसला गृह मंत्रालय द्वारा किया गया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान में सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए सभी अफगान नागरिकों को केवल ई-वीजा पर भारत की यात्रा करनी चाहिए। 

 

बिना E-वीजा के नहीं मिलेगी एंट्री 
गौरतलब है कि, बीते दिनों अफगानिस्तान में तालिबानी हलचल के बीच कुछ अफगान नागिरकों के पासपोर्ट और पूर्व में जारी किए गए वीजा गायब हो जाने की खबर आयी थी। इसी के साथ सरकार ने साफ कर दिया है कि सभी अफगान नागरिकों के पहले से जारी किए गए वीजा, तत्काल प्रभाव से अमान्य कर दिए गए हैं। जिसके बाद भारत सरकार ने सभी वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया। नए नियम आने के बाद अब अफगान से आने वाले नागरिकों को  लिए विदेश मंत्रालय द्वारा जारी ई-वीजा ही मान्य होगा। यह वीजा को तय समय से ज्यादा नहीं बढ़ाया जाएगा। भारत ने इस महीने की शुरुआत में ही अफगान नागरिकों के लिए ई-वीजा की नई श्रेणी जारी करने की बात कही थी।