द फ़ॉलोअप टीम, डेस्क:
कोरोना को हराने के लिए देश में कई नियम लाये गए। देश में कुल सवा सो करोड़ की जनसख्या में आज कोरोना टीकाकरण का 277 दिन बाद हम 100 करोड़ टीकों का पड़ाव पूरा करने जा रहे हैं। बुधवार रात तक या कल दोपहर तक देश में 100 करोड़ टीके लग चुके होंगे। इनमें 70 करोड़ लोगों को सिंगल डोज, जबकि 30 करोड़ को दोनों डोज लग जाएंगी। आधार डेटा के मुताबिक, देश में 94 करोड़ लोग 18 साल से ज्यादा उम्र के हैं। मतलब अभी तक 75 फीसदी युवा को सिंगल और 25 फीसदी को दोनों डोज लग चुकी हैं।

वैक्सीन लगाने से बच सकती है जान
दुनियाभर में कोरोना से होने वाली मौतों पर अब तक जितनी भी आंकड़ा सामने आई हैं, उनमें एक बात कॉमन है- वैक्सीन लगने के बाद संक्रमित हो भी जाएं तो मौत की आशंका 4 से 5 गुना कम रहती है। उदाहरण के लिए कुछ हफ्ते पहले ब्रिटेन में रोज 22 हजार मरीज मिल रहे थे, वहीं मौतें 100 से भी कम हो रही थीं। जबकि, वैक्सीनेशन से पहले 22 हजार मरीजों पर 500 से ज्यादा मौतें हो रही थीं। भारत भी अब इस स्थिति में आ चुका है। विशेषज्ञ कह रहे हैं कि आने वाले दिनों में देश में कोरोना से होने वाली मौतों में कमी आएगी।
100 करोड़ टीका लगाने में भारत दूसरे नंबर पर
दुनिया में अब तक सिर्फ चीन 100 करोड़ टीके लगाने वाला पहला देश था। अब भारत भी होने जा रहा है। 40 करोड़ टीकों के साथ अमेरिका दूसरे स्थान पर है। हालांकि, आबादी के हिसाब से टीकाकरण में भारत अभी अमेरिका और यूरोपीय देशों से पीछे है। चूंकि, भारत के 75% युवाओं को सिंगल डोज लग चुकी, इसलिए अगले ढाई महीने के अंदर उन्हें दूसरी डोज लगाना संभव है। ऐसा होता है तो भारत 100% वयस्कों को कम से कम एक डोज के साथ नए साल 2022 में प्रवेश कर सकता है।