logo

ताऊते के बाद अब देश को 'चक्रवाती तूफान यास' का खतरा, ओड़िशा ने जारी किया अलर्ट

ताऊते के बाद अब देश को 'चक्रवाती तूफान यास' का खतरा, ओड़िशा ने जारी किया अलर्ट
द फॉलोअप टीम, भुवनेश्वर: 

देश अभी 'ताउते' (Taute) की तबाही से उबरा भी नहीं है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 26 मई को नए चक्रवात 'यास' (yaas) के ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तट से गुजरने की आशंका जताई है। बता दें कि ओडिशा सरकार(Government of Odisha) ने राज्य के 14 जिलों को सतर्क कर दिया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को भारतीय नौसेना (Indian Navy) एवं भारतीय तट रक्षक बल(Indian coast guard force) से स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है। 

सरकार ने की पूरी तैयारी
मामले के संबंध में ओडिशा के मुख्य सचिव एससी मोहपात्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों के संग बैठक के बाद कहा कि अगर चक्रवात 'यास' का राज्य पर कोई प्रभाव पड़ता है तो राज्य सरकार ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कमर कस ली है. उन्होंने कहा कि अब तक मौसम विभाग ने चक्रवात के संभावित, मार्ग, इसकी गति, तट से टकराने का स्थान आदि के बारे में जानकारी नहीं दी है, फिर भी सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एहतियात बरतना जरूरी है। 

क्या है यास चक्रवाती तूफान
मौसम विज्ञान विभाग ने बताया की 'यास' भी ताउते जैसा साइक्लोनिक तूफ़ान है जो तबाही मचाने की छमता रखता है। हालांकि अभी इसकी गति सीमा और संभावित मार्ग के बारे में जानकारी नहीं है मगर लोगों को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही गुरुवार को कहा था कि 22 मई को बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य हिस्से पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, जो चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और 26 मई को ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से टकरा सकता है.