द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
भारतीय वायु सेना अपना 89वां स्थापना दिवस समारोह मना रही है। इस मौके पर इंडियन एयर फोर्स के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने हिंडन एयरबेस पर अधिकारियों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर वायु सेना प्रमुख ने कहा कि जिन अधिकारियों ने वायु सेना के लिए उपलब्धियां हासिल की है उसकी कीमत चुकानी पड़ी है। वायु सेना प्रमुख वीआर चौधरी ने कहा कि मैं सभी पूर्व प्रमुखों का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान किया। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि चुनौतियां लगातार बढ़ रही है।

हमारी चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रही है
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि चुनौतियां लगातार बढ़ रही है। हमारी ताकत और वायुशक्ति का सर्वोत्तम उपयोग करने का वक्त है और हमारा संकल्प भी है। वीआर चौधरी ने कहा कि कमांडरों के एक महान वंश के उत्तराधिकारी के रूप में आपके सामने खड़ा होना बहुत सम्मान की बात है। उन्होंने सेवा का ऐसा पैमाना तय किया और आज हम जहां खड़े हैं हमें उन्होंने पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना 90वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां जो महिला और पुरुष अधिकारी ब्लू वर्दी में खड़े हैं, वे देश की सेवा के लिए तत्पर हैं। इनकी वीरता, बलिदान और देश सेवा की अग्रणी भावना के साथ देश के गौरवान्वित संरक्षक हैं।

पूर्वी लद्दाख में त्वरित कार्रवाई को तैयार वायुसेना
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि आज देश जिस सुरक्षा परिदृश्य का सामना रहा है, वैसे में मैं पूरी तरह से सचेत हूं। उन्होंने कहा कि मैं एक महत्वपूर्ण समय में कमान संभाला है। हमें राष्ट्र को ये विश्वास दिलाना होगा कि बाहरी ताकतों को हमारी सीमाक्षेत्र का उल्लंघन नहीं करने दिया जायेगा। वीआर चौधरी ने कहा कि पूर्वी लद्धाख में वायु सेना हमेशा त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहती है। हमने अपनी ताकत दिखाई है।