logo

Jammu-Kashmir: उरी में सेना ने 1 आतंकी को मार गिराया, दूसरा गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा भी मिला

Jammu-Kashmir: उरी में सेना ने 1 आतंकी को मार गिराया, दूसरा गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा भी मिला

द फॉलोअप टीम, श्रीनगर: 

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान और अलगाव वादियों की नापाक हरकतें जारी है। जम्मू कश्मीर में 3 अलग-अलग घटनाओं में सेना और पुलिस ने पहले तो 1 आतंकी को मार गिराया। 1 आतंकी सहित 2 ओवर ग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किया जिसके जरिए घाटी में किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम दिया जा सकता था। जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना के लिए ये बड़ी कामयाबी है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सेना की तरफ से कहा गया था कि कश्मीर में सीजफायर उल्लंघन और घुसपैठ की घटनाओं में कमी आई है। कम से कम 100 आतंकी मारे गये हैं। 

 

उरी सेक्टर में मारा गया 1 आतंकी, दूसरा गिरफ्तार
पहली घटना जम्मू-कश्मीर के उरी से सामने आई है। भारतीय सेना ने उरी सेक्टर में एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी के साथी ने सैनिकों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। गौरतलब है कि भारतीय सेना को सूचना मिली थी कि उरी सेक्टर में 2 आतंकी छिपे हैं। सूचना के आधार पर भारतीय सैनिकों की एक टीम सर्च ऑपरेशन के लिए पहुंची। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग झोंक दी। भारतीय सैनिकों ने तुरंत पोजिशन लिया और जवाबी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई में सैनिकों ने 1 आतंकी को मार गिराया। ऑपरेशन के दौरान दूसरे आतंकी ने आत्मसमर्पण कर दिया। 

 

अखनूर सेक्टर में हथियार और गोला-बारूद बरामद
भारतीय सीमा सुरक्षा बल ने घाटी के अखनूर क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों का जखीरा बरामद किया है। अनुमान के मुताबिक भारतीय रुपयों में इसकी कीमत 2 लाख 75 हजार रुपये है। बीएसएफ जवानों ने इलाके में नकली भारतीय नोटों का बड़ा जखीरा भी बरामद किया है। 

 

पुलवामा से कश्मीर जोन पुलिस ने 2 आतंकी को पकड़ा
श्रीनगर पुलिस और 55वीं राजपूताना राइफल्स ने पुलवामा जिले से 2 ओवर ग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया है। कश्मीर जोन पुलिस की अगुवाई में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि आतंकवादी रियाज साथरगुंड ने उनको श्रीनगर के नौहट्टा और राजौरी-कादल इलाके में ठिकाना बनाने के लिए कहा था जहां से आतंकी ऑपरेशन को अंजाम दिया जा सके।