logo

फरवरी के पहले सप्ताह में होगा IPL का मेगा ऑक्शन, कोच्चि या बेंगलुरु में हो सकती है नीलामी

16373news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन खास होने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक फरवरी में आईपीएल-2022 का मेगा ऑक्शन होगा। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बोर्ड से जुड़े एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ऑक्शन बेंगलुरु या कोच्चि में से किसी एक शहर में आयोजित किया जायेगा। गौरतलब है कि इस बार से आईपीएल में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। 2 नई टीमें जुड़ेंगी। 

इंडिया या यूएई, कहां होगा आईपीएल
अधिकारी से सवाल पूछा गया कि ओमक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। यदि हालात बेकाबू हुए तो क्या इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आयोजन विदेश में किया जायेगा। जवाब में अधिकारी ने कहा कि अभी इस बारे में टिप्पणी करना जल्दीबाजी होगी। गौरतलब है कि फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेंशन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। बीते महीने पहले से मौजूद सभी 8 टीमों ने रिटेन किये गये अपने-अपने खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, आंद्रे रसेल और ग्लेन मैक्सवेल कुछ बड़े नाम हैं जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है। बाकी खिलाड़ी भी रिटेन हैं। 

मेगा ऑक्शन से पहले क्या हुई बात
2 नई टीमों लखनऊ और हैदराबाद के पास 33 करोड़ रुपये का बजट है तीन खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन कर सकते हैं। गौरतलब है कि पहले से मौजूद फ्रेंचाइजी के लिए नियम बनाया गया था कि वे पहले खिलाड़ी पर अधिकतम 16 करोड़, दूसरे खिलाड़ी पर अधिकतम 12 करोड़ और तीसरे खिलाड़ी पर अधिकम 8 करोड़ और चौथे खिलाड़ी पर अधिकतम 6 करोड़रुपया खर्च कर सकते हैं। अधिकतम 3 भारतीय खिलाड़ी और अधिकतम 2 विदेश खिलाड़ियों को ही रिटेन किया जा सकता था। 2 नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद अधिकतम 2 भारतीय और अधिकतम 1 खिलाड़ी को पिक कर सकते हैं।