logo

Tokyo Olympics 2020: पीवी सिंधू ने जीता कांस्य , लगातार 2 ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला

11429news.jpg

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 


भारतीय बैटमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने टोक्यो ओलंपिक्स 2020 का कांस्य पदक जीत लिया। ये टोक्यो ओलंपिक्स में भारत का तीसरा पदक है। इससे पहले वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने रजत पदक जीता वहीं मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन कांस्य पदक पक्का कर चुकी हैं। गौरतलब है कि पीवी सिंधू ने चीन की बी जे ही को हराया। पीवी ने चीनी खिलाड़ी को सीधे सेटों में 21-13, 21-15 से हराकर 2-0 से मुकाबला जी लिया। आपको बता दें कि पीवी सिंधू शनिवार को चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताई जू यिंग से 2-0 से हार गई थीं। उनका गोल्ड जीतने का सपना टूट गया था। 

पूरे टूर्नामेंट में किया था शानदार प्रदर्शन
गौरतलब है कि पीवी सिंधू ने सेमीफाइन तक बेहतरीन प्रदर्शन किया था और अजेय रही थीं। सुपर-16 में भी पीवी सिंधू ने 2-0 से जीत की थी। क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधू ने जापान की यामागुची को हराया था। सेमीफाइनल में पीवी सिंधु की भिड़ंत दुनिया की नंबर वन बेडमिंटन खिलाड़ी ताइ जू यिंग से हुआ था। आपको बता दें कि इतिहास में ताई और सिंधू के बीच 19 मुकाबले हुए जिसमें से ताई ने 14 मुकाबले जीते। केवल पांच बार ही सिंधू उसे हरा पाई थी। 

खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई
केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने कांस्य पदक जीतने पर पीवी सिंधू को बधाई दी। अनुराग ठाकुर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा कि शानदार जीत पीवी सिंधू। बेडमिंटन और शटलकॉक के इस खेल में आपने दबदबा बनाया और इतिहास बनाया। 2 बार की ओलंपिक पदक विजेता। तीसरा स्थान हासिल किया। आपने भारत का ध्वज दुनिया में लहराया। हमें आप पर गर्व है। पूरा देश आपकी वापसी का इंतजार कर रहा है। आपने ये कर दिखाया। 

 

केंद्रीय अर्जुन मुंडा ने दी पीवी सिंधू को बधाई
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर पीवी सिंधु को बधाई दी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि शानदार! पीवी सिंधू ने बिंग जिओ को हराकर कांस्य पदक जीता। दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। बधाई। 

 

पूर्व सीएम रघुवर दास ने दी सिंधू को बधाई
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी पीवी सिंधू को बधाई दी। उन्होंने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि पीवी सिंधू ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया। इतिहास रचने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। देश को अपनी बेटियों पर गर्व है। 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दी सिंधू को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पीवी सिंधू को बधाई दी। ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा कि पीवी सिंधू द्वारा शानदार प्रदर्शन से हम सब उत्साहित हैं। सिंधू को कांस्य पदक जीतने पर बधाई। टोक्यो ओलंपिक्स में वो हमारा गौरव है। पीवी सिंधू हमारे उत्कृष्ट ओलंपियनों में से एक है।