द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
भारत की युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में विजयी अभियान जारी है। मनिका बत्रा ने मागरिटा सोसका के खिलाफ महिला सिंगल्स इवेंट का अपना दूसरे दौर का मुकाबला भी जीत लिया। मनिका ने पहले दौर में ब्रिटेन की टिन टिन हो के खिलाफ 4-0 से जीत दर्ज की थी। मनिका पदक से केवल एक कदम दूर हैं।

पिछड़ने के बाद ऐसे जीतीं मनिका बत्रा
गौरतलब है कि मनिका बत्र ने टोक्यो ओलंपिक्स के तीसरे दिन यानी रविवार को दूसरे दौर के मुकाबले में 32वीं वरीयता प्राप्त यूक्रेन की मारग्रेटा सोसका को 4-11, 4-11, 11-7, 8-11, 11-5 और 11-7 के अंतर से हराया। हालांकि बत्रा की शुरुआत खराब रही। वो प्रतिद्वंदी सोसका के खिलाफ पहला दोनों गेम हार गई थीं। इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों गेम जीतकर 2-2 की बराबरी कर ली। मागरिटा ने पांचवा गेम अपने नाम कर मैच में 3-2 की बढ़त बना ली थी। हालांकि मनिका ने छठा गेम जीतते हुए 3-3 की बारबी बराबरी की। आखिकार सातवें और निर्णायक मुकाबले में मनिका ने शानदार वापसी की और मुकाबला 4-3 से अपने नाम किया।

मिक्स्ड डबल्स में हार गई थी भारतीय जोड़ी
शनिवार को खेले गए अपने पहले मैच में 62वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मनिका बत्र ने ब्रिटेन की टिन टिन हो को 4-0 से हराया। ये मैच महज आधे घंटे ही चला। मनिका ने टिन टिन हो के खलिफा 11-7, 11-6, 12-10 और 11-9 से मुकाबला जीता। इससे पहले मिक्स्ड डबल्स के के मुकाबले में मनिका और अंचलता शरत कमल की जोड़ी को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय जोड़ी को चीनी ताइपे की लिन और चेंगी की जोड़ी ने हराया था।