logo

Covaxin लेने वाले भारतीयों को इतने देशों में मिली यात्रा की अनुमति, 12 मुल्‍कों ने भारत में बनी वैक्सीन के इस्तेमाल की दी मंजूरी 

Covaxin लेने वाले भारतीयों को इतने देशों में मिली यात्रा की अनुमति, 12 मुल्‍कों ने भारत में बनी वैक्सीन के इस्तेमाल की दी मंजूरी 

द फॉलोअप टीम,  दिल्‍ली:

चीन के वुहान से उठी कोरोना महामारी ने न सिर्फ भारत बल्कि पूरे देश और दुनिया को प्रभावित किया है। भारत में कोरोना महामारी के दौरान अबतक करीब 4 लाख से भी अधिक लोगों की जाने जा चुकी है।  जाहिर है देश भर में बढ़ते हुए संक्रमण के बीच प्रधानमंत्री ने राज्यों के सहयोग से बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाकर महामारी को रोकने की जोरदार पहल की है। पर अब तक भारत में चल रहे टीकाकरण अभियान में सिर्फ युवा और बुजुर्ग हीं शामिल रहे है, पर बता दें की पिछले दिनों सरकार ने दो साल से लेकर 18 साल तक के बच्चों  के लिए भी टीकाकरण की व्यवस्था कर ली है।

 


Covaxin लेने वाले 22 देशों में कर सकेंगे अब यात्रा
दुनिया के तमाम स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मंचों से लेकर विश्व स्वास्थ संगठन ने साफ़-साफ़ कहा है कि देश-दुनिया में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर कभी भी आ सकती है। तमाम देशों में टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया के बाजार भी अब यात्रियों के लिए धीरे हीं सही पर खुलने लगे है, इसी सिलसिले में Covaxin कोविड वैक्सीन लेने वाले भारतियों को दुनिया के करीब 22 देशों ने यात्रा की अनुमति भी दे दी है। दुनिया के कई देशों का यह फैसला वाकई दर्शाता है  कि भारत में बने Covaxin कोविड वैक्सीन को लेकर दुनिया  के बीच विश्वसनीयता बढ़ा है।शायद यही वजह है कि दुनिया के करीब 12 देशों ने Covaxin कोविड वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी भी दे दी है।