logo

Tokyo Olympics 2020: मीराबाई चानू ने खोला पदकों का खाता, वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक

Tokyo Olympics 2020: मीराबाई चानू ने खोला पदकों का खाता, वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को पहला पदक दिलाया है। चानू ओलंपिक वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट भी बन गई हैं। मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम भारवर्ग में ये खिताब जीता। इस वर्ग में चीन की होऊ जहुई ने गोल्ड और इंडोनेशिया की विंडी असाह ने ब्रांच मेडल जीता। 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
मीराबाई चानू ने फाइनल मुकाबले में 210 किलोग्राम भार उठाकर भारत को सिल्वर मेडल जिताया। पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पदक जीतने के बाद ट्वीट कर बधाई दी। आम लोगों ने भी मीराबाई चानू को बधाई दी। पीएम मोदी ने मीराबाई चानू के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट पर साधा कर लिखा कि भारत की टोक्यो ओलंपिक में इससे खुशनुमा शुरुआत नहीं हो सकती थी। वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने पर मैं मीराबाई चानू को बधाई देता हूं। उनकी कामयाबी हर भारतीय को भविष्य में प्रेरित भी करेगी। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी बधाई
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी मीराबाई चानू को रजत पदक जीतने पर बधाई दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि टोक्यो ओलंपिक 2020 की पदक तालिका में वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का खाता खोलने के लिए मीराबाई चानू को बहुत-बहुत बधाई। ये काफी प्रेरणादायी है।