द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। मानसून सत्र की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने कहा कि आमजन से जुड़े सभी मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से उठाना चाहिए। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने इससे पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक भी बुलाई थी। उन्होंने बैठक के बाद कहा कि सदन में सार्थक बहस होनी चाहिए ताकि सही मुद्दे सामने आय़ें। जनकल्याण का काम हो।
अनुकूल वातावरण बनाना सबकी जिम्मेदरी
पीएम मोदी ने कहा कि अनुकूल वातावरण तैयारी करना सबकी जिम्मेदारी है। मानसून सत्र इसलिए भी विशेष है क्योंकि इसकी शुरुआत केंद्रीय मंत्रीमंडल के विस्तार के बाद हो रही है। इस मानसून सत्र में कई अहम मंत्रालय के नए मंत्री नजर आएंगे। उनके सामने चुनौती होगी उन सवालों का सामना करने की जो पुराने मंत्रियों से पूछे जाने थे। पीएम मोदी ने इस बीच कहा कि जन प्रतिनिधि वास्तव में जमीनी हालात को भलीभांति जानते हैं। चर्चाओं में उनकी भागीदारी से फैसले लेने की प्रक्रिया समृद्ध होती है। उन्होंने कहा कि अधिकांश सांसदों का टीकाकरण हो चुका है। उमम्मीद है कि इससे आत्मविश्वास के साथ संसद की गतिविधियों को सुचारू रूप से पूरा करने में सहायता मिलेगी।
आधा दर्जन अध्यादेश और 15 नए बिल लाए जाएंगे
गौरतलब है कि संसद के मानसून सेशन में 31 बिजनेस, 6 ऑर्डिनेंस औ 23 महत्वपूर्ण बिल पेश होंगे। मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि किसानों के मुद्दे पर पहले भी चर्चा हो चुकी है। आगे बिजनेस एडवाइजरी कमिटी जो फैसला लेगी उसका पालन किया जाएगा। जहां तक बात कांग्रेस की तैयारियों की है तो सोनिया गांधी ने सभी सांसदों को सरकार को घेरने की रणनीति से अवगत करवाया है। सोनिया गांधी ने बताया है कि कांग्रेस किसान आंदोलन, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, मुद्रास्फीती, कोविड कुप्रबंधन और सीमा सुरक्षा के मसले पर सरकार को घेरेगी। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बाकी विपक्षी दलों को कोऑर्डिनेट करेंगे। इस बार राज्यसभा का नेता थावरचंद गहलोत की जगह विजय गोयल को बनाया गया है।
सोनिया गांधी ने सरकार को घेरने का टिप्स दिया
सोनिया गांधी ने सभी सांसदों से कहा है कि वे एक स्वर में संसद में आवाज बुलंद करें। संसद सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फैक्टरिंग रेगुलेशन एक्ट-2011 में संसोधन करने के लिए फैक्टरिंग विनियमन (संसोधन) विधेयक 2020 पेश करेंगी। ये संसोधनउन संस्थाओं के दायरे को बढ़ाने के लिए है जो फैक्टरिंग व्यवसाय में शामिल हो सकते हैं। नव-निर्वाचित कैबिनेट मंत्री पशुपति कुमार पारस राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान, उद्यमिता और प्रबंधनविधेयक 2021 पेश करेंगे। ये विधेयक खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन के कुछ संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान घोषित करने से संबंधित है।
कौन-कौन सा विधेयक इस सत्र में लाया जाना है
आपकी जानकरी के लिए बता दें कि सरकार इस सत्र में आधा दर्जन अध्यादेश, नौ लंबित विधेयक और कम से कम 15 नए विधेयक लाने की तैयारी में है। सरकार डीएनए प्रौद्योगिकी, माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए प्रस्तावित कानून, राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान और न्यायाधिकरण सुधार से जुड़े विधेयक पारित करवाने की कोशिश करेगी। समुद्री सहायता और नेविगेशन विधेयक, बाल संरक्षण प्रणाली को मजबूत करने के लिए विधेयक पारित करने का प्रय़ास किया जायेगा। रक्षा सेवा विधेयक उन विवादास्पद विधेयकों में से है जो रक्षा उत्पादन इकाइयो में हड़ताल पर प्रतिबंध लगाएगा।