logo

Jharkhand Corona Update: किस हॉस्पिटल में कितना बेड खाली है, ऑनलाइन मिलेगी सारी जानकारी

Jharkhand Corona Update: किस हॉस्पिटल में कितना बेड खाली है, ऑनलाइन मिलेगी सारी जानकारी
द फॉलोअप टीम, रांची:


झारखंड में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या ही केवल चिंता का विषय नहीं है बल्कि हॉस्पिटल में बेड की कमी भी एक बड़ी परेशानी है। बीते कई दिनों से लोग ये शिकायत कर रहे हैं कि राज्य के कई हॉस्पिटल में मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा। हॉस्पिटल का कहना है कि उनके यहां बेड ही खाली नहीं है। कई मरीजों का इलाज एंबुलेंस में ही किया जा रहा है। 

डीसी ने लांच किया लाइव डैशबोर्ड
इस समस्या से निपटने के लिये राजधानी रांची में एक उपाय किया गया है। अब बेड की जानकारी जरूरतमंद लोगों को ऑनलाइन ही मिल जायेगी। राजधानी के सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल में कितने बेड खाली है। कितने बेड में ऑक्सीजन लगा है। कितने बेड आईसीयू वाले हैं। इन सब की जानकारी तुरंत मिल जायेगी। बुधवार को उपायुक्त छवि रंजन ने कोविड लाइव डैशबोर्ड लांच किया है। इसमें अलग-अलग हॉस्पिटल में कितने बेड खाली हैं इसकी सूचना दी गयी है। 

हॉस्पिटल में बेड की जानकारी मिलेगी
डैशबोर्ड के जरिये रांची जिला के ऑफिशियल वेबसाइट ranchi.nic.in पर जाकर प्रत्येक हॉस्पिटल में बेड की जानकारी हासिल की जा सकती है। कोविड लाइव डैशबोर्ड पर अलग-अलग सरकारी और निजी हॉस्पिटल में बेड की उपलब्धता के साथ-साथ कोविड केस डाटा, एक्टिव कोरोना के, कोरोना संक्रमण से मृत्यु और वैक्सीनेशन इत्यादि की जानकारी मिलेगी।