द फॉलोअप टीम, नवादाः
नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि एक बच्चा उल्टा लटका हुआ है। बच्चे को एक व्यक्ति पीट रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चे पर एक दुकान में चोरी करने का आरोप है। जिसके बाद उसे पकड़ा गया। गांव वालों के सामने उसे उलटा लटकाया गया। बेरहमी से पीटा गया। वीडियों में साफ दिख रहा है कि बच्चे की पीटाई के वक्त वहां भारी संख्या में लोग मौजूद है लेकिन कोई बच्चे को बचाने आगे नही आ रहा है।

बच्चा छोड़ने की मिन्नत कर रहा
बच्चा बार-बार उस व्यक्ति से कह रहा है कि ना मारे लेकिन उसने बच्चे की एक नहीं सुनी। वो उसे लगातार पीटता ही जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह बच्चे को उल्टा लटका कर उसके साथ अमानवीय सुलूक किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बच्चे पर आरोप है कि उसने किराना दुकान से बिस्किट चुराया है। इसलिए गांव के कुछ युवाओं ने उसके हाथ-पांव बांधकर घर के छप्पर से रस्सी के सहारे उलटा लटका दिया गया।
आरोपी गांव से फरार
यह वीडियो पुलिस तक पंहुच गयी है, मामले लें पकरीबरावां एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि बच्चे की पहचान हो गई है । जो बच्चे को पीट रहा है उसकी भी पहचान हो गई है, फिलहाल वह गांव से फरार है, बच्चे से पूछताछ की जा रही है।