logo

एक देश एक राशन कार्ड योजना 31 जुलाई से लागू करने का निर्देश, प्रवासी मजदूरों को मिलता रहेगा राशन

एक देश एक राशन कार्ड योजना 31 जुलाई से लागू करने का निर्देश, प्रवासी मजदूरों को मिलता रहेगा राशन
द फॉलोअप टीम, दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट ने 'एक देश, एक राशन कार्ड योजना' को हर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लागू करने के लिए 31 जुलाई तक का समय दिया। जबकि केंद्र ने कोरोना काल और लॉक डाउन की वजह से प्रवासी मजदूरों को निशुल्क राशन वितरण करने को कहा है। यह सुनवाई जस्टिस अशोक भूषण  और जस्टिस  एम आर शाह  की पीठ में हुई। तीन कार्यकर्ताओं की याचिका पर कई निर्देश पारित किए, जिसमें केंद्रों और राज्यों को प्रवासी मजदूरों के लिए खाद्य सुरक्षा, नकदी हस्तांतरण और अन्य कल्याणकारी उपाय सुनिश्चित करने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया था। 

प्रवासी मजदूर लाभ ले सकें 
याचिका में मांग थी कि प्रवासी मजदूर कोरोना काल के दौरान कई संकट का सामना कर रहे हैं। पीठ ने केंद्र को 31 जुलाई तक असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की मदद से एक पोर्टल विकसित करने को कहा ताकि कल्याण योजनाओं का लाभ उन मजदूरों को मिल सकें।  इन्होंने राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को संबंधित राज्यों में वैश्विक महामारी की स्थिति जारी रहने तक प्रवासी मजदूरों के लिए सामुदायिक रसोईघरों का संचालन करने का भी निर्देश दिया। 

मुफ्त अनाज मिलता रहे 
पीठ ने महामारी की स्थिति बनी रहने तक प्रवासी मजदूरों के बीच बंट रहे मुफ्त अनाज को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को वितरित करते रहने को कहा। बता दें कि अंजली भारद्वाज, हर्ष मंदर और जगदीप छोकर ने प्रवासी मजदूरों के लिए कल्याणकारी उपायों को लागू करने के लिए एक याचिका दायर की थी।