द फॉलोअप टीम, रांची:
हेमंत सरकार गिराने के मामले में हर पल एक नया मोड़ सामने आ रहा है। पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक आरोपी अभिषेक दुबे के पुलिस बयान के मुताबिक अभिषेक दुबे, निवारण महतो और अमित सिंह 15 जुलाई को काग्रेस के दो विधायक उमाशंकर अकेला, इरफान अंसारी और निर्दलीय विधायक अमित कुमार यादव के साथ दिल्ली गये थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें रिसिव करने दो इनोवा गाड़ी आई थी। जिसमें एक में वे लोग सवार हो गये, और दूसरे में ये तीन एमएएलए। उसके बाद एक होटल में ठहरे जहां बीजेपी नेताओं से उनकी मुलाकात हुई। पुलिस के सामने अभिषेक दुबे ने ये भी बताया कि एक करोड़ रूपये टोकन के तौर पर 11 विधायकों के लिए देना था, लेकिन ऐसा नहीं होने पर विधायक गुस्सा हो गये।

द फॉलोअप को जैसा बताया
जब द फॉलोअप की टीम ने इस मामले में तीन विधायकों का पक्ष जाना तो तीन वधायकों ने पूरे मामले को झूठा करार देते हुए कहा कि विधायक अमित महतो ने अपनी पत्नी, अपना औऱ हमारा टिकट कटाया था। विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट से कोई इनोवा से नहीं बल्कि में स्कॉर्पियो गाड़ी से गया था। झारखंड भवन में ठहरा। पुलिस सीसीटीव जांच कर सकती है। मेरे पिता बीमार थे। उन्हें देखने गया था और सबको बता कर गया था। वहीं उमाशंकर अकेला ने कहा कि वे किसी होटल में नहीं बल्कि अपनी भगनी के घर नोएडा में ठहरे थे। वहीं विधायक अमित यादव ने कहा कि दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने किसी भी बीजेपी नेता से कोई मुलाकात नहीं की। सरकार चाहे तो पुलिस या सीबीआई से पूरे मामले की जांच करा ले। इरफान अंसारी ने कहा कि ये किसी की षडयंत्र है मुझे बदनाम करने की सरकार इस पूरे मामले की जांच कराये।