logo

Flipkart Big Diwali सेल आज से शुरू, iPhone 12 मात्र 37,799 में 

Flipkart Big Diwali सेल आज से शुरू, iPhone 12 मात्र 37,799 में 

द फॉलोअप टीम, डेस्क:
Flipkart Big Diwali सेल शुरू हो गई है। यह सेल आज से लेकर 3 नंवबर तक चलेगी। इस Diwali सेल में Apple के कई स्मार्टफोन ऑकर्षक आफर के साथ उपलब्ध हैं। इस ऑफर में पूरे 16,200 रुपये ऑफ के साथ आप iPhone 12 ले सकते हैं। अगर आप इस डिवाइस को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास इससे सुनहरा मौका फिर नहीं आएगा। हम इस खबर में आपको आईफोन 12 पर मिलने वाले डिस्काउंट और अन्य ऑफर की बारे में विस्तार से बताएंगे। 

क्या है iPhone 12 में खास 
इस मोबाइल में 6.1 इंच का एचडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की रौशनी यूजर्स की आंखों को नुकसान ना पहुंचाये इसके लिए इसमें रेटिना एक्सडीआर लगाया गया है। इस फोन में ए14 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को फोन में MagSafe चार्जिंग तकनीक मिलेगी। कैमरे की बात करें तो iPhone 12 में सारे कैमरें 12-12MP के दिए हैं। मोबाइल में डुअल रियल कैमरा सेटअप दिया गया है। जबकि फोन के फ्रंट में सेल्फी के एक कैमरा मौजूद है। यह डिवाइस iOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 

क्या है कीमत और कितना है ऑफर 
आईफोन 12 फ्लिपकार्ट (Flipkart) की सेल में 53,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इस डिवाइस पर 14,950 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके साथ ही SBI बैंक की ओर से 1250 रुपये की छूट भी मिल रही है। यदि आपको बैंक की तरफ से डिस्काउंट और पूरा एक्सचेंज ऑफर मिलता है तो आप इस डिवाइस को केवल 37,799 रुपये की कीमत पर खरीद पाएंगे। अन्य ऑफर की बात करें तो इस फोन को नो-कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकेगा।