logo

हजारे ट्रॉफी में चमका झारखंड का लाल, ईशान किशन ने जड़ा शानदार शतक

5425news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
झारखंड के लाल ने क्रिकेट जगत में फिर राज्य का नाम रौशन किया है। विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड के विकेटकीपर बैट्समैन ईशान किशान ने शानदार शतक जड़ा है। 22 वर्षीय ईशान ने शनिवार को मध्य प्रदेश के खिलाफ 94 गेंदों पर 173 रनों ढेर लगाकर कप्तानी पारी खेली। 19 चौके और 11 छक्के लगाए। इसके साथ ही इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में आतिशी पारी के कारण वह सुर्खियों में आ गए हैं।  इस कामयाबी के बाद उन्‍होंने टीम इंडिया में शामिल होने का दावा ठोका है।

घरेलू टीम का सबसे बड़ा स्‍कोर
जानकारी के अनुसार झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में रिकॉर्ड 422/9 रन बनाए हैं। इसके साथ ही यह उपलब्धि मिली की यह स्कोर किसी भारतीय घरेलू टीम का यह सबसे बड़ा स्कोर है। ईशान ने इस पारी की बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। बता दें की ईशान किशन ने आखिरी 71 रन महज 20 गेंदों पर बनाकर अपनी खेल शैली से सबको चौंका दिया।