logo

मौसम ने ली अंगड़ाई, आज-कल हो सकती है बारिश

4543news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
यूँ तो आज बादल साफ है और सुबह से ही धूूप खिली हुई है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर के बाद से बादल आ सकते है और शाम तक बारिश होने की भी संभावना है। अभी दो दिनों तक तापमान में कोई गिरावट नहीं होगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र असम पर बनता हुआ दिख रहा है। इसका असर झारखंड के मौसम पर भी देखने मिलेगा। 28 और 29 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। वहीँ रांची का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर में 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

कई जिलों में बारिश की संभावना
राज्य के मौसम की बात करें तो 28 जनवरी को राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची बोकारो, खूंटी, गुमला, रामगढ़ और हजारीबाग में मेघ गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं 29 जनवरी को दक्षिण, मध्य और उत्तर पश्चिमी जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 31 जनवरी तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इसका से साथ धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।