logo

मॉर्निंग वॉक पर निकले 70 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, कोरोना जांच के बाद छोड़ा

8644news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
राज्य में आंशिक लॉकडाउन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। कुछ लोग अब तक भी इस बात को समझने को तैयार नही हैं। लगातार घर से बाहर निकल रहे है। बुधवार की सुबह पुलिस ने जमशेदपुर में चेकिंग अभियान शुरू किया। मॉर्निंग वॉक पर निकले 70 लोगों को हिरासत में लिया गया। सब लोगों को साकची के एक स्कूल में लाया गया। सबकी कोरोना जांच की गई उसके बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

सभी लोगों की हुई कोरोना जांच
शहर के तमाम इलाकों में मॉर्निंग वॉक पर निकले 70 से भी अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। साकची स्थित मोतीलाल नेहरू स्कूल लाया गया। सबकी कोविड जांच हुई। कुछ घण्टे बाद सभी को निजी मुचलके पर छोड़ा गया और घर से न निकलने की हिदायत मिली। डीएसपी के अनुसार सिदगोड़ा, सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर, साकची, जुबिली पार्क के आसपास के इलाके से लोगों को पकड़ा गया था।