logo

जो किसानों की पूजा को नहीं समझा वो ढंग से देश नहीं चला सकता: डॉ. इरफान अंसारी

10378news.jpg
द फॉलोअप टीम, जामताड़ा:

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और जामताड़ा विधायक डॉ इरफ़ान अंसारी ने किसानों के मुद्दे पर सभाएं की और एक ट्रक बीज की व्यवस्था की। इस दौरान इरफ़ान अंसारी ने केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर निशाने में लिया। इरफ़ान अंसारी ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जिसने किसानों को बर्बाद किया उसे जनता कभी माफ नहीं करेगी।

बीजेपी किसान विरोधी भी है! 
विधायक डॉ. अंसारी ने कहा कि यह बात सब समझ चुके हैं कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। बता दें कि डॉ इरफ़ान अंसारी ने केंद्र सरकार पर जम कर बरसे। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब डॉ. इरफान अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा हो। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और सांसदों के साथ उलझना जैसे डॉ. अंसारी का प्रिय शगल है। डॉ. अंसारी का ट्विटर वॉर अक्सर गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के साथ चलता रहता है। 

किसानों के लिए बीज का इंतजाम
इरफ़ान अंसारी ने मौके पर कहा कि दिल्ली में जो किसान भाई धरने पर बैठे है। केंद्र कि नीतियों कि वजह से उनको बहुत बड़ी क्षति हुई है।  उस के क्रम में झारखंड में मैं एक छोटा सा प्रयास कर रहा हूं और किसानों के लिए बीज आदि कि व्यवस्था कर रहा हूं। डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि उन्होंने किसानों के लिए उत्तम क्वालिटी का बीज मंगवाया है। डॉ. अंसाीर ने जानकारी दी है कि इलाके में किसानों की सहायता का काम लगातार जारी है। 

किसान को मजबूत करना उद्देश्य!
विधायक ने कहा  "किसान को मजबूत करना ही मेरा उद्देश्य है। किसानों की स्थिति अत्यंत दयनीय है।  किसानों को मजबूत करना देश को मजबूत करने के बराबर है।  जन-जन तक बीज पहुंचा रहा हूं ताकि आज हमारे किसान भाइयों को कुछ रहत मिल सके'। मौके पर महेंद्र, राम दानिश, रहमान सहित अन्य लोग मौजूद थे।