logo

ऑपरेशन सतर्क के तहत जामताड़ा आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

uetmiet,.jpg

द फॉलोअप डेस्क
ऑपरेशन सतर्क के तहत जामताड़ा आरपीएफ को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। आरपीएफ थाना क्षेत्र अंतर्गत आरपीएफ आउट पोस्ट चित्तरंजन की टीम ने गश्त के दौरान विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई पलाश कुमार मोदक, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र यादव एवं कांस्टेबल ए.के. यादव द्वारा चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 02/03 के बीच नियमित गश्त की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैकपैक और काले पॉलिथीन बैग के साथ खड़ा दिखाई दिया। संदेह होने पर आरपीएफ टीम ने उससे स्टेशन पर मौजूदगी का कारण पूछा। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह चित्तरंजन से बेगूसराय की यात्रा करने आया है। संदेह गहराने पर आरपीएफ द्वारा उसके बैग की तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।
बरामद शराब का विवरण इस प्रकार है: 
02 बोतल रॉयल स्टैग सुपीरियर ग्रेन व्हिस्की (750 एमएल) – ₹800 प्रति बोतल
02 बोतल इंपीरियल ब्लू सुपीरियर ग्रेन व्हिस्की (750 एमएल) – ₹670 प्रति बोतल
02 बोतल मैजिक मोमेंट्स पिंक (750 एमएल) – ₹820 प्रति बोतल
01 बोतल मैजिक मोमेंट्स ऑरेंज (750 एमएल) – ₹800
16 बोतल ऑफिसर्स चॉइस एलीट व्हिस्की (180 एमएल) – ₹140 प्रति बोतल
कुल बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹7,620 बताई गई है।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अर्जुन कुमार (उम्र 27 वर्ष), वार्ड संख्या-31, जागीर मोहल्ला, पोस्ट ऑफिस-बेगूसराय, थाना-बेगूसराय टाउन, जिला-बेगूसराय (बिहार) बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बिहार राज्य में शराब बिक्री के उद्देश्य से यह शराब ले जा रहा था और इसे अपना व्यवसाय बताया। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद एएसआई पलाश कुमार मोदक द्वारा गवाहों की उपस्थिति में शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत गिरफ्तार युवक को जब्त शराब एवं संबंधित दस्तावेजों के साथ आगे की कार्रवाई के लिए एक्साइज विभाग, जामताड़ा को सौंप दिया गया। आरपीएफ की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Tags - latest jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand news jharkhand news updates latest jharkhand News. jamtara news Updates latest jamtara news jamtara news updates jamtara news in hindi jamtara News Updates jamtara news Updates jamtar