logo

आम लड़के से शादी कर रही हैं जापान की राजकुमारी माको, प्यार के लिए ठुकराया शाही पद

आम लड़के से शादी कर रही हैं जापान की राजकुमारी माको, प्यार के लिए ठुकराया शाही पद

द फॅालोअप टीम, डेस्क: 

जापान की राजकुमारी माको अपने मंगेतर और कॅालेज बॉयफ्रेंड ‘केई कोमुरो’ से जल्द ही शादी कर रही हैं। रॅायल फैमिली की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। दोनों की सगाई 2017 में हुई थी, जिसके बाद से इनकी शादी लगातार टलती रही। यह शादी बहुत खास है जिसके पीछे एक बड़ा कारण भी है। दरअसल राजकुमारी माको की शादी कोमुरो के एक आम लड़के से होनी है और राजकुमारी इस लड़के से शादी करने के लिए अपना शाही परिवार और राजकुमारी का ओहदा तक छोड़ने के लिए तैयार हैं। इस शादी को लेकर राजकुमारी की पूरे जापान में आलोचना भी की जा रही है.।

राजकुमारी ने 9.10 करोड़ रुपया ठुकराया
29 वर्षीय माको जापान के क्राउन प्रंस आकिशिनो की बेटी और सम्राट नारूहितो की भतीजी हैं। आपको बता दें कि एक आम लड़के से शादी करने का उन्हें शाही परिवार से 9.10 करोड़ हर्जाना भी मिल रहा था. लेकिन राजकुमारी ने उसे भी ठुकरा दिया है। इस ‘हर्जाने को पेआउट’ कहते है. यह उन राजकुमारियों को दिया जाता है जो राज परिवार के बाहर शादी करती हैं.।

आम जिंदगी जियेंगी राजकुमारी माको
जापान के राजघराने की ये परंपरा है कि राजघराने का कोई सदस्य अगर बाहर शादी करता है तो उसे बाकी जिंदगी आम लोगों की तरह बितानी पड़ती है। राजकुमारी का प्रेमी केई कोमुरो एक आम आदमी हैं। उसे स्कीईंग करना, वायलिन बजाना और कुकिंग करना पंसद है, फिलहाल कोमुर एक लॅा कंपनी में काम करते हैं। 

2013 में प्रेमी ने राजकुमारी को प्रपोज किया
जानकारी के मुताबिक राजकुमारी माको को उनके प्रेमी ने दिसंबर 2013 में डिनर के दौरान शादी का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद दोनों ने अपने प्यार को लंबे समय तक छिपाकर रखा था। 2017 में राजकुमारी माको ने ऐलान किया था कि वह नवंबर 2018 में शादी करेंगी, लेकिन इस शादी को 2020 तक के लिए स्थागित कर दिया गया था। जापानी राजवंश में सिर्फ पुरूष ही गद्दी के उतराधिकारी होते हैं।

राजकुमार हिसाहितो हैं उत्तराधिकारी
इस नाते राजकुमारी माको के छोटे भाई राजकुमार हिसाहितो जो 14 वर्ष के हैं। इस वक्त अपने पिता आकिशिनो के अलावा गद्दी के इकलौते दावेदार हैं। जापान के शाही नियमों के अनुशार राजवंश से बाहर शादी करने वाली शाही महिलाओं के पुत्रों को गद्दी का उतराधिकारी नहीं माना जाता है। इससे पहले ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने भी 2018 में बाहर शादी की थी। अमेरिका अभीनेत्री मेगन मर्केल के साथ उनका विवाह पूरी दुनिया में चर्चित हुआ थाष शादी के बाद हैरी और मर्केल अमेरिका में रह रहे हैं।