logo

वाह रे सोशल डिस्टेंसिंग! दूल्हा-दुल्हन ने डंडे से पहनाई वरमाला, एतिहासिक बनी शादी

8073news.jpg
द फॉलोअप टीम, बेगूसराय:

अगर आपको सोशल डिस्टेंसिंग का सही मतलब नहीं पता है तो बिहार के बेगूसराय जिले का एक उदाहरण जरूर देखना चाहिए। यहां दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को डंडे से माला पहनाई। जानते हैं कि पूरा मामला है क्या। ये पूरा वाकया बेगूसराय के तेघरा थानाक्षेत्र अंतर्गत तेघरा बाजार में हुई एक शादी का है। स्थानीय लोगों में इस शादी की खूब चर्चा हो रही है। शादी सुर्खियां बटोर रही है। 

वायरल हो रहा है वीडियो
तेघरा थाना क्षेत्र तेघरा बाजार में एक परिवार में शादी समारोह थी। जहां क्या खूब सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। शादी कृतेश कुमार और ज्योति कुमारी की थी। 50 लोगों की उपस्थिति में समारोह की शुरुआत हुई। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को डंडे के सहारे वरमाला पहनाई। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे जागरूकता की नई मिसाल बता रहे हैं तो कुछ लोगों ने इस पर मजाकिया मीम बनाया है। 

चर्चा का विषय बनी शादी
डंडे के सहारे जयमाला पहनाने के बाद यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस तरह की शादी ने कई लोगों को जागरूक भी किया है। दूल्हे ने बताया कि यह शादी उसके लिए यादगार रहेगी। खासकर डंडे से माला पहनाना। स्थानीय लोगों ने इस जयमाला को ऐतिहासिक बताया।