logo

JDU के राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रसाद ने दुनिया को कहा अलविदा, इनके नाम था ये खास रिकॉर्ड

16504news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटना: 

जनता दल यूनाइटेड के राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रसाद का दिल्ली में निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गौरतलब है कि तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने सांसद महेंद्र प्रसाद के निधन पर शोक प्रकट किया। मिली जानकारी के मुताबिक किंग महेंद्र उर्फ महेंद्र प्रसाद ने रविवार देर रात साढ़े 12 बजे अंतिम सांस ली। 

लंबे समय से बीमार थे सांसद महेंद्र प्रसाद
गौरतलब है कि बिहार के सबसे अमीर सांसदों में एक माने जाने वाले राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रसाद 81 साल के थे। साल 1940 में उनका जन्म हुआ था। पटना कॉलेज से इकोनॉमिक्स में स्नातक करने के बाद वो दबा कारोबारी बने। बाद में अरिस्टो फार्मास्यूटिकल और माप्रा लेबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक बने। महेंद्र प्रसाद ने कांग्रेस के साथ राजनीति शुरू की थी। साल 1984 में लोकसभा चुनाव भी लड़ा लेकिन जीत नहीं सके। कांग्रेस पार्टी ने ही सबसे पहले उनको राज्यसभा भेजा था। बाद में कांग्रेस का साथ छोड़ा। 

लगातार सात बार राज्यसभा जाने का रिकॉर्ड
कांग्रेस पार्टी से मोहभंग होने के महेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय जनता दल का हिस्सा बने। जब बिहार में लालू की सत्ता चली गई तो महेंद्र प्रसाद नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल यूनाईटे़ का दामन थाम लिया। जदयू ने उनको राज्यसभा भेजा। राज्यसभा में महेंद्र प्रसाद का कार्यकाल अभी 2 साल बचा था। वो लगातार 7 बार राज्यसभा के सांसद रहे। इसमें से जदयू ने उनको 2 बार राज्यसभा भेजा।