logo

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू 5-6 अगस्त को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर, विधायक दल और इंडिया गठबंधन की बैठकों में होंगे शामिल

KRAJU1.jpg

द फॉलोअप, रांची
झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू 5 और 6 अगस्त को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस विधायक दल की बैठक के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के विधायकों की संयुक्त बैठक में हिस्सा लेंगे। झारखंड कांग्रेस के मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि के. राजू 5 अगस्त को सुबह 9:15 बजे हैदराबाद से इंडिगो की उड़ान से रांची के लिए रवाना होंगे और सुबह 11:10 बजे बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

के. राजू कांग्रेस के विधायकों के साथ करेंगे बैठक 
रांची पहुंचने के बाद वह दोपहर 2:00 बजे मोरहाबादी के स्टेट गेस्ट हाउस में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4:00 बजे एटीआई ऑडिटोरियम में आयोजित इंडिया गठबंधन के सभी विधायकों की संयुक्त बैठक में भाग लेंगे। कार्यक्रमों के बाद के. राजू रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

इसके बाद 6 अगस्त को वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस प्रभारी के इस दौरे को राज्य की राजनीतिक गतिविधियों और आगामी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में होने वाली बैठकों में संगठनात्मक मजबूती, विधानसभा से जुड़े मुद्दों और इंडिया गठबंधन के समन्वय पर चर्चा होने की संभावना है।
 

Tags - Jharkhand CongressK RajuRanchiINDIA AllianceJharkhand Politics