logo

Jharkhand Weather Report: राज्य के मौसम ने ली करवट, कई जिलों में बारिश के साथ चमकी बिजली भी

7299news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

राजधानी रांची में पिछले कई दिनों से गर्मी का भयंकर प्रकोप था। झुलसा देनी वाली धूप और तपिश लोगों को परेशान कर रही थी। हालांकि इस चिलचिलाती गर्मी से शहर वासियों को गुरुवार से थोड़ी राहत मिली है। गुरुवार रात हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण रांची में मौसम सुहाना हो गया है। अचानक मौसम के करवट लेने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कल दोपहर के बाद शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई इसके साथ ही शाम तक राज्य के गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, पलामू, साहिबगंज और गुमला सहित कई जिलों में बारिश हुई। कई जगहों पर हल्की बारिश के साथ वज्रपात की भी सूचना है। 

राज्य में है पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौमस विभाग (Weather Department Ranchi) की रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले दो दिनों तक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ(Western Disturbance) का असर देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश के साथ बिहार में कम दवाब का चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है।  झारखण्ड में पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर पश्चिमी भाग में उष्ण लहर (Hot wave) की स्थिति बनी रही।  इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर का रिकॉर्ड किया गया। मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया।