logo

Jharkhand Weather Report: छाये रहेंगे बादल! कहीं हल्की तो कहीं होगी भारी बारिश, गर्मी से मिलेगी निजात

10920news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

राजधानी रांची में सुबह से ही बादल छाए हैं। आज पूरे दिन बादल छाए रहने के आसार है। वहीं तापमान में भी हल्की गिरावट रह सकती है जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।  दिन में हलकी ठंडक रहेगी। पूरे राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान में हल्की गिरावट आएगी। अधिक गर्म रहने वाले शहरों में भी तापमान 33 डिग्री के करीब रह सकती है। हवा 10 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से चलती रहेगी।
 


इन राज्यों में होगी बारिश 
आज बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र में भारी बारिश के आसार है।  लेकिन, झारखंड, बंगाल में हल्की फुलकी बारिश हो सकती है। 



इन शहरों में इतना रहेगा तापमान 

शहर      अधिकतम    न्यूनतम (डिग्री से.)

रांची          30.0         22.0
बोकारो      30.0         24.0
पलामू        32.0         25.0
दुमका       31.0         25.0
जमशेदपुर 33.0         25.0
देवघर       30.0         25.0
गिरिडीह    34.0        25.0
धनबाद      34.0        24.0
हजारीबाग  30.0       24.0
रामगढ़      29.0       22.0
कोडरमा    31.0       27.0

Trending Now